Share Market Funda : best tractor company in India | भारत में ट्रैक्टर बनाने वाली सबसे अच्छी कंपनी

भारत एक कृषि प्रधान देश है। काफी वर्ष पूर्व भारत में कृषि कार्य हेतु बैलो और भैंसो का इस्तेमाल किया जाता था और खेत की जुताई में आमतौर पर हल का इस्तेमाल किया जाता था। दो बैलों की जोड़ी के द्वारा हल को खींचा जाता था तथा इसके अतिरिक्त जुताई हेतु छोटी हैरो का भी प्रयोग किया जाता था। 



मगर बदलते हुए समय के साथ भारतीय कृषि के तौर-तरीकों में भी आमूलचूल परिवर्तन आए तथा भारतीय कृषि में भी जुताई हेतु और अन्य कृषि कार्य हेतु ट्रैक्टर का भरपूर इस्तेमाल वर्तमान में किए जाने लगा है। आज भारत में अधिकाँश कृषि कार्य किसान बंधुओ द्वारा ट्रेक्टर से किया जाता है , भारत में ट्रैक्टर को बनाने वाली अनेक कंपनियां कार्यरत है। इनमे से कुछ कम्पनियाँ सेंसेक्स मार्केट शेयर बाजार में लिस्टेड हैं !


Mahindra tractor, Sonalika tractor, Swaraj tractor, Johan deere tractor, New Holland tractor  ford tractor, Sonalika tractor, escort tractor, Hindustan tractor, Massey Ferguson tractor, Arjun tractor, powertrac tractor, Preet tractor, New Holland tractor आदि हैं

ट्रैक्टर कंपनियों द्वारा विभिन्न तरह के ट्रैक्टरों का निर्माण किया जाता है। भारत में बहुत सी कंपनियां ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत है और यह भिन्न-भिन्न मॉडल तथा हॉर्स पावर के विभिन्न विभिन्न तरीके के ट्रैक्टर किसानों की जरूरत के अनुसार बना रही हैं। ट्रैक्टर कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न ट्रैक्टर जैसे: 



Big tractor, mini tractor, solis tractor,  small tractor, toy tractor, ace tractor, power tractor Chhota tractor, jcb tractor आदि हैं।

Best tractor company in India | भारत की सबसे ज्यादा अच्छी ट्रैक्टर कंपनी

भारत में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा है। यह भारत की बेस्ट ट्रैक्टर कंपनी है।  यह कंपनी भारत के सुप्रसिद्ध व्यावसायिक ग्रुप महिंद्रा एंड महिंद्रा की कंपनी है। इसके ट्रैक्टर इस कंपनी में बने हुए ट्रैक्टर भारत के किसानों के दिल के ऊपर राज करते हैं। इस कंपनी का रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट | research and development department बहुत ही उम्दा है और इसने कई तरह के प्रोडक्ट तैयार किए हैं। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर कम ऊर्जा खपत और जबरदस्त ताकत के लिए जाने जाते हैं और इन ट्रैक्टरों की कीमत भी उचित होती है। Mahindra & Mahindra कंपनी के बनाए हुए ट्रैक्टर अत्यधिक मजबूत और टिकाऊ होते हैं और यह लंबे समय तक किसानों के काम आते हैं। इनके मेंटेनेंस का खर्चा भी काफी कम होता है, जिसके कारण यह भारत के किसानों में अत्यधिक लोकप्रिय हैं।

 महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के द्वारा भारत में बनाए हुए ट्रैक्टर्स का विश्व के अनेक देशों में निर्यात भी किया जाता है। जिससे देश को विदेशी मुद्रा की प्राप्ति भी होती है। इस कंपनी द्वारा देश में हजारों लोगों को रोजगार भी दिया गया है।



महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कंपनी की स्थापना

Mahindra & Mahindra Limited कंपनी की स्थापना सन 1945 में हुई थी। इस कंपनी का मुख्यालय भारत की आर्थिक राजधानी कहींं जाने वाले महानगर मुंबई में है। अपने स्थापना के समय इस कंपनी का नाम Mahindra & Muhammad था, जिसे बाद में बदलकर  Mahindra & Mahindra कर दिया गया। ट्रैक्टर का विनिर्माण करने में महिंद्र ट्रैक्टर के गिनती विश्व में तीसरे नंबर पर होती है और यह वर्ल्ड की तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की गिनती fortune India 500 in year 2018  में 17वी बड़ी कंपनी के रूप में हुई थी। वर्तमान में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन श्री आनंद महिंद्रा जी है, जोकि भारत के एक अत्यधिक सम्मानित और दूरदर्शी विख्यात इंसान है। वह अत्यधिक नरम दिल और जिंदादिल इंसान भी है।




महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का स्टॉक्स भारत में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है। शेयर मार्केट सेंसेक्स में बड़ी संख्या में निवेशकों ने इसमें निवेश किया हुआ है तथा ट्रेडर्स का भी यह अत्यधिक लाडला शेयर है। हैंडसम शेयर बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के स्टॉक्स को बड़े ही इज्जत से देखा जाता है इस कंपनी के स्टॉक्स ने कभी भी अपने निवेशकों को निराश नहीं किया अपितु इस स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को हमेशा ही हैंडसम रिटर्न दिया है।

 बड़े-बड़े mutual fund house के फंड मैनेजर भी अपने विभिन्न म्यूच्यूअल फंड स्कीम्स के पोर्टफोलियो में महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्टाफ स्टॉक्स को भी रखना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें यह विश्वास होता है कि यह बहुत ही सुरक्षित और आकर्षक रिटर्न देने वाला स्टॉक्स है।


Read More :

कोई टिप्पणी नहीं: