chemical companies in india| भारत की रासायनिक कंपनियां

 विश्व में जैसे-जैसे आर्थिक गतिविधियां बढ़ती है, वैसे-वैसे ही केमिकल की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जाती है, भारत भी इससे अछूता नहीं है। वर्तमान समय में भारत की जीडीपी विश्व में सर्वाधिक तेज गति से बढ़ने वाली जीडीपी है तथा भारत की सरकार के कुशल नेतृत्व में भारत आज आर्थिक क्षेत्र का एक बड़ा खिलाड़ी बनकर उभर रहा है। आज भारत में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या लगभग 140 करोड़ रहती है। 


देश में हो रहे तीव्र औद्योगिकरण और बढ़ती मांग के कारण केमिकल की मांग में भी तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। कई उद्योगों में रसायनों की मांग में जबरदस्त वृद्धि के कारण भारत के रसायन क्षेत्र में तीव्र बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत के रसायन क्षेत्र से सरकार को अच्छा राजस्व भी मिल रहा है तथा भारत का केमिकल क्षेत्र में देश के लाखों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यह क्षेत्र देश के जीडीपी में बढ़ोतरी में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। अनेक प्रकार के रसायनों के साथ-साथ एग्रोकेमिकल, पेट्रोकेमिकल और अन्य सैकड़ो तरह के विशेष रसायन एक केमिकल इंडस्ट्री द्वारा उत्पादित किए जा रहे हैं।



 केमिकल स्टॉक क्या है

विभिन्न प्रकार के केमिकल के उत्पादन में लगी कंपनियां के शेयर उसके स्टॉक कहलाते हैं। केमिकल क्षेत्र में भारत में सैकड़ो छोटी बड़ी कंपनियां कार्य कर रही है तथा रसायनों का उत्पादन कर रही है। सरकारी प्रयासों और तकनीकी सुधारो के दम पर पिछले कुछ वर्षों में केमिकल सेक्टर में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। केमिकल कंपनियां द्वारा अपने शेयरहोल्डर को भी झोलिया भरकर मुनाफा डिविडेंड के रूप में बांटा गया है तथा कुछ केमिकल कंपनियां द्वारा अपने शेयर होल्डर को अच्छा रिटर्न दिया गया है। टाटा केमिकल्स, रिलायंस इंडस्ट्री, आरती इंडस्ट्री, एशियन पेंट्स, पिडीलाइट इंडस्ट्री, बर्जर पेंटस जैसी रासायनिक कंपनियां भारतीय रासायनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी है। भारत की अच्छी केमिकल कंपनियां के स्टॉक में निवेश करना भविष्य के लिए अच्छे रिटर्न मिलने की गारंटी माना जाता है।


केमिकल स्टॉक में निवेश करने के कारण

भारत में आर्थिक सुधारो के कारण जनता की क्रय शक्ति में इजाफा हो रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में मांग में बढ़ोतरी के कारण हाल के वर्षों में रसायनों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके आगे भी कई वर्षों तक जारी रहने की संभावना है। आज best chemical stocks और best penny stocks  में निवेश करना भविष्य के लिए अच्छा रिटर्न पाने का अच्छा माध्यम बन सकता है। कोई भी निवेशक रासायनिक कंपनियों के शेयर खरीद कर इन कंपनियों के मुनाफे में साझेदार बन सकते हैं।

भारत के केमिकल स्टॉक में निवेश करने में जरूरी सावधानियां

 इंडस्ट्री ट्रेंड : एक समझदार निवेशक को केमिकल क्षेत्र के स्टॉकस मैं निवेश करने से पहले इंडस्ट्री ट्रेंड को समझना चाहिए तथा एक्सपर्ट ऑपिनियन भी निवेश से पूर्व लेनी चाहिए।

 फाइनेंशियल परफॉर्मेंस : किसी भी केमिकल सेक्टर की कंपनी के स्टॉक में निवेश करने से पूर्व कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस का अध्ययन करना चाहिए।

 मैनेजमेंट टीम : मैनेजमेंट टीम किसी भी कंपनी के लिए रीढ़ की हड्डी के समान होती है। जिस किसी भी कंपनी के पास अच्छी मैनेजमेंट टीम है, वह कंपनी अति शीघ्र ग्रोथ करती है तथा भविष्य में अच्छा मुनाफा कमाने की गारंटी होती है।

 टेक्निकल और फंडामेंटल एनालिसिस : हर निवेशक को किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पूर्व स्टॉक का टेक्निकल एनालिसिस तथा फंडामेंटल एनालिसिस अवश्य करना चाहिए।

बैलेंस शीट का अध्ययन : कंपनी की बैलेंस शीट का अध्ययन भी अवश्य करना चाहिए। बैलेंस शीट से कंपनी की आर्थिक हालात का पता चल जाता है तथा कंपनी के ऊपर कर्ज की स्थिति की भी जानकारी हो जाती है।

एक्सपर्ट ऑपिनियन : एक समझदार निवेशक किसी भी कंपनी के स्टॉक में निवेश करने से पूर्व उस स्टॉक्स के बारे में पूरी रिसर्च करता है तथा एक्सपर्ट ऑपिनियन भी लेता है।


top chemical companies in india | top १० chemical companies in india 

टाटा केमिकल्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पी आई इंडस्टरीज लिमिटेड, यूपीएल लिमिटेड, आरती इंडस्ट्री लिमिटेड, एशियन पेंट्स, पिडीलाइट इंडस्ट्री, गोदरेज ग्रुप, अतुल,
नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड, विनती ऑर्गेनिक लिमिटेड, एसआरएफ लिमिटेड, प्राइमो केमिकल्स लिमिटेड, लक्ष्मी ऑर्गेनिक लिमिटेड आदि  बहुत सी  दिग्गज भारतीय कंपनियां केमिकल सेक्टर में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।  

एफएक्यू

भारत में रसायन उद्योग का भविष्य क्या है?

मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी, बढ़ती बढ़त और विश्व के सर्वाधिक मध्यम वर्गीय वर्ग की बदौलत तथा तीव्र औद्योगिकरण के कारण भारत में केमिकल्स की डिमांड में दिन दूनी  रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। आज भारत विश्व का सर्वाधिक तेज गति से विकास करने वाला राष्ट्र बन गया है। भारत की वर्तमान वित्तीय वर्ष में जीडीपी की ग्रोथ लगभग 7% से ज्यादा रहने की संभावना है। कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि भारत में रसायन उद्योग का भविष्य अति उज्जवल है।

फार्मास्यूटिकल और केमिकल कंपनियों के बीच क्या अंतर होता है?

फार्मास्यूटिकल कंपनियां जहां दवाइयां बनाने में कार्यरत हैं, वहीं पर केमिकल कंपनियां विभिन्न प्रकार के रसायन बनाती हैं, तथा उन पर रिसर्च भी करती है तथा उनका उत्पादन भी करती है।

क्या रसायनिक क्षेत्र के स्टॉक में निवेश अच्छा निवेश है? 

हां, रासायनिक क्षेत्र के स्टॉकस ने पूर्व में अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है तथा भविष्य में भी ऐसी उम्मीद की जाती है की अच्छी रासायनिक कंपनियों के स्टॉक अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न देंगे।


Top Chemical Companies in the world

BASF  :   केमिकल क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी का हेडक्वार्टर जर्मनी में है।

Dow ink : इस दिग्गज केमिकल कंपनी का हैडक्वाटर यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका में है।

Saudi Basic Industries Corp : इस दिग्गज केमिकल कंपनी का हेड क्वार्टर सऊदी अरब में है।

Lyondell Basel Industries NV : इस दिग्गज केमिकल कंपनी का हेड क्वार्टर यूनाइटेड किंगडम में है। 

Mitsubishi Chemical Group Corp : इस केमिकल कंपनी का हेड क्वार्टर जापान में है।


Linde plc : केमिकल क्षेत्र की यह प्रमुख कंपनी है तथा इसका हेड क्वार्टर यूनाइटेड किंगडम में है।

Air Liquide SA का हेडक्वार्टर फ्रांस में है

Sherwin Williams Co : केमिकल क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी का हेडक्वार्टर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका में है




कोई टिप्पणी नहीं: