largest food fompanies in the world | विश्व की बड़ी खाद्य कंपनियां

आज की इस पोस्ट में हम Top 10 Largest Food and Beverage Companies in the world , food companies, largest food Company, largest food and beverage companies in the world के बारे में जानकारी देंगे।


1. Nestle 

नेस्ले food and beverage की विश्व की नंबर एक कंपनी है। यह एक विश्व विख्यात कंपनी है और इस कंपनी का हेड क्वार्टर स्विट्जरलैंड में है। इस कंपनी का कारोबार 191 से अधिक देशों में फैला हुआ है। यह कंपनी मुख्य तौर पर बेबी फूड, बोटल वाटर, कॉफी, चॉकलेट, डेयरी प्रोडक्ट और पैट केयर प्रोडक्ट्स का उत्पादन करती है। भारत में भी नेस्ले कंपनी का नाम बहुत ही जाना पहचाना है और इस कंपनी के बहुत से प्रोडक्ट की भारत में भी जबरदस्त मांग और खपत है। यह कंपनी 1866 में स्विट्जरलैंड में स्थापित हुई थी।



2. PepsiCo 

पेप्सिको कंपनी फूड एंड बेवरेज के उत्पादन एवं  विपणन में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। यह कंपनी वर्ष 1965 में स्थापित हुई थी तथा पेप्सीको कंपनी का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में है। भारत में भी पेप्सी कोला के कोल्ड ड्रिंक अत्यधिक लोकप्रिय है। भारत में पेप्सीको कंपनी का कारोबार दिन दूनी रात चौगुनी गति से फैल रहा है। पेप्सीको कंपनी मुख्य तौर पर सॉफ्ट ड्रिंक, जूस, स्नैक्स, सॉफ्ट ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक का उत्पादन करती है।


3. Vinut

विनट कंपनी मुख्य तौर पर फ्रूट जूस, आइसोटोनिक ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, कॉफी ड्रिंक आदि का उत्पादन करती है। यह कंपनी वर्ष 1998 स्थापित हुई थी तथा इस कंपनी का हेड क्वार्टर वियतनाम में है। इस कंपनी का कारोबार मुख्य तौर पर विश्व के लगभग 200 देश में फैला हुआ है। इस कंपनी के मुख्य तौर पर तीन रजिस्टर्ड ब्रांड है जिनका नाम क्रमशः Vinut, Jojonavi और Cojo Cojo हैं।

यह कंपनी वियतनाम की एक प्रमुख निर्यातक कंपनी है और इस कंपनी द्वारा विश्व स्तरीय मीट के प्रोडक्ट का उत्पादन कर उनका निर्यात किया जाता है। इस कंपनी के उत्पाद विश्व स्तरीय होते हैं तथा लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। इस कंपनी के द्वारा  फूड और बेवरेज के कई अन्य उत्पादों का उत्पादन भी किया जाता है।


4. The Coca-Cola Company

कोका-कोला कंपनी एक विश्व स्तरीय कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1886 में की गई थी। इस कंपनी का हेड क्वार्टर यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में है, यह कंपनी मुख्य तौर पर एनर्जी ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक, बोटल वाटर, कॉफी और चाय का उत्पादन करती है। इस कंपनी का कारोबार विश्व के 200 से भी अधिक देश में फैला हुआ है। यह एक बहु राष्ट्रीय कंपनी है। भारत में भी इस कंपनी का कारोबार बहुत फैला हुआ है और भारत में इस कंपनी का कारोबार हजारों करोड रुपए का होता है। भारतीय लोग भी इस कंपनी के उत्पादों के दीवाने हैं।


5. Danone

यह कंपनी भी फूड एंड बेवरेज के क्षेत्र की एक जानी पहचानी कंपनी है। यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसका हेड क्वार्टर फ्रांस में है। यह कंपनी मुख्य तौर पर बेबी फूड, मेडिकल न्यूट्रिशन, बोतल वाटर आदि का निर्माण करती है। इस कंपनी का कारोबार भी विश्व के अनेक देशों में फैला हुआ है। इस कंपनी के भी अनेक ब्रांड के नाम से प्रोडक्ट बाजार में आते हैं, जैसे Evain, Activa,Volvic, Nutricia आदि।


6. Walmart

 वॉलमार्ट एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसका हेड क्वार्टर अमेरिका में है। यह कंपनी रिटेल सेगमेंट की एक जानी पहचानी कंपनी है। विश्व में इस कंपनी के 11000 स्टोर से भी अधिक स्टोर फैले हुए हैं, जिसमें यह कंपनी स्नैक्स, बेकरी प्रोडक्ट, बेवरेज, कपड़े रेडीमेड गारमेंट्स आदि के उत्पाद बेचती है। भारतीय के बीच में भी वॉलमार्ट के उत्पाद बहुत ही लोकप्रिय है तथा उनकी मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।


7. Mars

यह कंपनी भी मुख्य तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की ही कंपनी है। इसकी स्थापना वर्ष 1911 में हुई थी तथा इस कंपनी का हेड क्वार्टर अमेरिका में है। यह कंपनी मुख्य तौर पर फूड आइटम, पेट फूड, स्नैक्स आदि बहुत से उत्पादन बनाती और बेचती है।


8. JBS

यह कंपनी ब्राजील की एक विश्व स्तरीय कंपनी है, जो मुख्य तौर पर बीफ, मीट, चिकन प्रोडक्ट्स आदि का उत्पादन और निर्यात करती है। विश्व में इस कंपनी के प्रोडक्ट्स की बहुत डिमांड है। इसके उत्पाद अत्यंत उच्च क्वालिटी के साफ-सुथरे और विश्व स्तरीय होते हैं, जिसकी वजह से इस कंपनी के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है।



9. Archer Daniels Midland Company

ऑर्चर डैनिएल्स मिडलैंड कंपनी एक agriculture products कंपनी है। यह कंपनी संयुक्त राज्य अमेरिका की है और वहीं पर इसका हेड क्वार्टर भी है। यह कंपनी मुख्य तौर पर एग्रीकल्चर कमोडिटी जैसे गेहूं, एनिमल फूड, बायोफ्यूल, मक्का आदि का उत्पादन करती है और उसका निर्यात भी करती है।


10. Tyson Foods  

टायसन फूड्स भी मुख्य तौर पर मीट का कारोबार करती है, जिसमें सभी तरह के मीट शामिल है। जैसे चिकन बीफ, पोल्ट्री प्रोडक्ट, मटन प्रोडक्ट आदि। इसके अतिरिक्त यह अन्य कई तरह के फूड प्रोडक्ट और स्नैकस बनाती है। इस कंपनी का हेड क्वार्टर भी यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में है। इस कंपनी के प्रोडक्ट भी लोगों में बहुत पसंद किए जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: